Weather Update: भट्टी की आग की तरह तप रहा राजस्थान, प्रदेश में पारा पहुंचा 46 डिग्री के पार, हीटवेव का अलर्ट किया गया जारी
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा हैं, हालात बहुत खराब हैं, दिन में तो मानों गर्म हवाओं के साथ में आग बरसती है। ऐसे में आम लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में वर्तमान में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी एक सप्ताह तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कहीं-कहीं हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है। वहीं पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी तापमान 42-45 डिग्री के आसपास रहने वाला है।
चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 18 से 22 मई के दौरान राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में तेज सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इन हवाओं के साथ धूल भरी आंधियां भी चल सकती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी 2-3 दिनों में पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भी तेज धूलभरी हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।
pc- zee news






