Weather Update: राजस्थान में तेज धूप ने लोगों के छुड़ाए पसीने, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी, जाने कैसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही हैं, लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं की दिन में सड़के खाली हो जाती हैं। बढ़ते तापमान का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात और भी मुश्किल कर दिए।

बढ़ेगा तापमान 
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।  ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सावधानी बरतने, दोपहर में धूप से बचने और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। उदयपुर में पिछले तीन दिनों में तापमान में अचानक उछाल देखने को मिला हैं। सोमवार को तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह आसमान साफ रहने और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई हैं।

इस बार सामान्य रहेगी बारिश  
वहीं इस साल मानसून को लेकर तस्वीर थोड़ी चिंताजनक नजर आ रही है।  मौसम विभाग के पहले पूर्वानुमान में साफ कहा गया है कि देश में इस बार सामान्य से कम बारिश हो सकती है। जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश औसत का करीब 92 प्रतिशत रहने का अनुमान है, यानी लगभग 8 प्रतिशत की कमी होने का अनुमान है।

pc- live hindustan