Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार, हीटवेव का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी हैं, भीषण गर्मी और लू का प्रकोप अब जानलेवा होता जा रहा है। हालात ऐसे हैं की अप्रैल महीने में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ काम कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 24 अप्रैल से पूरे प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

स्कूलों में बदला समय
तेज धूप और लू के अलर्ट के बीच बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कोटा में 24 अप्रैल से कक्षा 12वीं तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे। वहीं दौसा, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में कक्षा 8वीं तक का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

अलर्ट किया गया जारी
मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को बीकानेर संभाग में और 26 से 28 अप्रैल के दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। श्रीगंगानगर में दो दिन बाद हल्की बारिश से राहत मिल सकती है. हालांकि, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में ऊष्ण लहर का असर जारी रहेगा।

pc- timesnowhindi.com