Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर, लोगों को उमस से मिली राहत, कई जिलों के लिए किया अलर्ट जारी
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम करवट ले चुका हैं, कई जिलों में मानसून फिर से एक्टिव हो चुका हैं और अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी जयपुर के भी कई इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजस्थान में मानसून और स्थानीय मौसमी तंत्र के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने देर रात से सुबह तक कई ताजा अलर्ट जारी किए हैं, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में वायुमंडल में बदलाव की वजह से गरज-चमक के साथ बारिश का तंत्र विकसित हुआ है।
अलर्ट किया जारी
जयपुर मौसम केंद्र ने राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। मुख्य रूप से अजमेर और ब्यावर जिलों में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन क्षेत्रों में अचानक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ आ सकता है, वहीं अजमेर शहर में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। तेज बारिश से जनजीवन और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है।
तेज बारिश हो सकती है
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी अब तक की सबसे ताजा चेतावनी के अनुसार अजमेर और ब्यावर जिलों को सबसे संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन दोनों जिलों और इनके आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। अजमेर और ब्यावर के अलावा राज्य के 14 अन्य प्रमुख जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें राजधानी जयपुर, नागौर, राजसमंद, भीलवाड़ा, टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर, डीग, सीकर, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़ और डीडवाना-कुचामन शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
pc- zee news






