Weather Update: राजस्थान में आज 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान, अलर्ट जारी, बारिश के भी आसार, लोगों को गर्मी से राहत
- byShiv
- 04 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में लगातार कुछ दिनों से आंधी बारिश का दौर चल रहा है। रविवार आधी रात को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ में बारिश और आलो का दौर देखने को मिला। राजस्थान में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भी लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी।
अप्रैल के मध्य पड़ी थी तेज गर्मी
अप्रैल महीने में देश भीषण गर्मी और लू की चपेट में था, वहीं अब कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार देर शाम प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिली। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ, हालांकि इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन कई जगहों पर यह मौसम आफत भी बन गया।
तापमान में भी गिरावट
राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। शाम होते ही यहां भी तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज 4 मई को अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़ , जोधपुर और श्रीगंगानगर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
pc- aaj tak






