Weather Update: राजस्थान में तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार, पांच दिनों तक हीट वेव का अलर्ट, इन जिलों में रहेगा प्रभाव

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों प्रचंड गर्मी का सिलसिला जारी हैं, सुबह 9 बजे तो ऐसे हालात हो जाते हैं की लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। राज्य में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, आज जयपुर में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। वहीं आसामन में बादल छाए रहने की भी संभावना है।

तापमान बढ़ेगा 
मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन आगामी 5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनने जा रही है। विशेष रूप से अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़ और चुरू में हीट वेव चलने की प्रबल संभावना है।

लू का अलर्ट जारी
पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 अप्रैल को लू का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। यहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बीकानेर और जैसलमेर में लू का असर ज्यादा महसूस होगा, जबकि जयपुर, कोटा और उदयपुर में तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर है। राजस्थान में इस बार अप्रैल में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है। पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 अप्रैल को लू का प्रभाव अधिक रहेगा।

pc- abp news