Weather Update: राजस्थान में तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार, पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी, लू का अलर्ट किया गया जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। इस समय प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। दोपहर के हाल तो यह हैं की सड़को र्क्फयू नजर आता है। बुधवार को राज्य में कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ, गर्मी को देखते हुए जयपुर में 8वीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल का टाइम बदला गया है। 27 अप्रैल से स्कूलों का टाइम सुबह 7.30 से 12 बजे तक रहेगा।

मौसम विभाग  क्या बता रहा
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने और तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने की आशंका जताई है। इस बीच 7 जिलों में 23 से 25 अप्रैल को हीटवेव चलने की आशंका है। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा के फतेहपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो जयपुर में आज सुबह का तापमान करीब 29 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान काफी चिंताजनक है। 24 अप्रैल को तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25 और 26 अप्रैल को कई जिलों में भीषण लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान के जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर और झुंझुनूं में 24 अप्रैल से लू का प्रकोप बढ़ने की प्रबल संभावना है।

pc- aaj tak