Weather Update: राजस्थान में दिसंबर जैसी सर्दी का जोर नहीं, शेखावाटी अंचल में पारा 4 डिग्री के आस पास, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 13 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कुछ एक जिलों को छोड़ दे तो प्रदेश में दिसंबर जैसी सर्दी देखने को नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा सर्दी का असर इस समय शेखावाटी अंचल में देखने को मिल रहा है। दिन में भले कई जिलों में तेज धूप खिल रही है। लेकिन रातें कड़ाके की ठंडी वाली हो गई हैं। गुरुवार को प्रदेश के 20 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे ठंडा फतेहपुर रहा, जहां पारा 4.0 डिग्री से नीचे चला गया।
करवट बदलेगा मौसम
जयपुर मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। हालांकि दिन के समय अभी भी तेज धूप खिलती है। ऐसे में दिन के समय में सर्दी ज्यादा महसूस नहीं होती है। फिलहाल राजस्थान में शीतलहर से लोगों को राहत हैं, पिछले दो दिन तक शेखावाटी इलाके में शीतलहर चली थी। तब तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंच गया लेकिन शीतलहर का दौर अब थम गया है।
20 शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान
प्रदेश के लगभग 20 शहरों का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया हैं, लेकिन सर्दी का ज्यादा असर नहीं है। गुरुवार को प्रदेश के 20 शहर ऐसे रहे जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सीकर जिले का फतेहपुर और नागौर सबसे ठंडा रहे। फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नागौर का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर शहर का तापमान 5.5 और बीकानेर जिले के लूणकरणसर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
pc- danik bhaskar






