Weather update: राजस्थान में तेज धूप छुड़ा रही अभी पसीने, तापमान पहुंचा 36 डिग्री के पार, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होली के पहले ही धरती तपने लगी हैं, दिन में कुछ देर के लिए भी धूप में निकलना लोगों के लिए अभी से ही मुश्किल हो रहा है। राजस्थान में फरवरी का महीना खत्म होते-होते मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आ गया है। दिन के तापमान में बढोतरी के बीच सीमावर्ती बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। वर्तमान में किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में आसमान पूरी तरह साफ है, जिससे धूप की तीव्रता बढ़ गई है।
बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग की माने तो जयपुर सहित कई प्रमुख शहरों में दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है, हालांकि सुबह-शाम की हवाओं में अभी मामूली ठंडक बरकरार है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने के पूरे आसार है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग जयपुर की माने तो आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होती रहेगी। आसमान के साफ रहने और शुष्क हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
pc- amar ujal






