Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, अगले सात दिनों तक बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, विक्षोभ हो रहा सक्रिय

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले दो हफ्तों से अलग अलग विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं और इनके कारण कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। अब एक बार फिर अगले तीन दिनों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी हुआ है, खासकर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे इलाकों में। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में बारिश हुई और उत्तरी हिस्सों में घने बादल छाए रहे। अब अगले तीन दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के लिए ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

हो सकती हैं बारिश भी
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग सहित आस-पास के कुछ क्षेत्रों में  मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार कों राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गयी। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाढ़मेर में 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नागौर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन विक्षोभ हो रहे सक्रिय
मौसम विभाग ने मंगलवार को चेतावनी दी हैं कि अगले सात दिनों में तीन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव के कारण दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग सहित आस-पास के कुछ क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन इलाकों में आगामी एक दिन तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

pc- jagran