Weather Update: राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश होने के आसार, 13 सितंबर को यहा हो सकती हैं भारी बारिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में धीमा पड़ा मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। प्रदेश में कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली है। आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश का नया दौर सक्रिय हो सकता है।

मध्यम से भारी बारिश हो सकती हैं
मौसम विभाग की माने तो 13 और 14 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं बीकानेर और जोधपुर संभाग में 13 से 16 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति भी बन सकती है।

पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ने के आसार
मौसम विभाग की माने तो 12 सितंबर से जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पूर्वी राजस्थान के अजमेर अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा बूंदी, चित्तौड़गढ़्, दौसा, डीग, घौलपुर डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़,कराली, खैरथल तिजारा, कोटा, काटपुतली बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही , टोंक, उदयपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात, बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है।

pc- india tv hindi