Weather Update: राजस्थान में होली पर बदल सकता हैं मौसम, कई जिलों में हो सकती हैं बारिश

इंटरनेट डेस्क। रंगों को त्योहार पास में हैं और मौसम भी अब अपने रंग दिखा रहा हैं, ऐसा इसलिए की हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हुआ है और इसके कारण अब सर्दी का दौर तो समाप्त हो चुका है और गर्मी भी अपने पूरे रंग में है। ऐसे में तेज धूप के कारण लोग अब पेड़ो की छाव का सहारा ले रहे है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 डिग्री को पार कर गया वहीं दस से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग की माने तो होली पर फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश में कई जगह बारिश हो सकती है।

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार होली पर गर्मी में तेजी दिखाई देगी। धुलंडी तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर आ सकता है। वहीं पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री का इजाफा होने से पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

pc- tv9