Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर हुआ कम, एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में आएगी गिरावट
- byShiv
- 21 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं का असर अब राजस्थान में धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं और माउंट आबू सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हिल स्टेशन माउंट आबू में गुरुवार को तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज हुआ।
तापमान कैसा रहा
गुरुवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर में 6.2, फतेहपुर में 6.1, सिरोही में 7.2, सीकर में 7.5, अलवर में 9.5, उदयपुर में 9.2, चित्तौड़गढ़ और चूरू में 9, बारां व करौली में 9.9, जालोर में 8, जयपुर में 12.3, अजमेर में 10.8, वनस्थली (टोंक) में 10.3 डिग्री तापमान रहा।
कैसा रहेगा आगे मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 4 दिसंबर तक दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रह सकता है। इसकी वजह से रात की सर्दी में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं पूरे प्रदेश में अगले दो हफ्तों तक आसमान साफ रहेगा और दिन के समय तेज धूप खिलेगी।
pc- danik bhaskar






