Weather Update: राजस्थान में सर्दी का जोर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ेगा तापमान, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 12 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी फिर से जोर पकड़ने लगी हैं, राते ठंड़ी होने के साथ ही लोगों के हाड़ कंपाने वाली सर्दी प्रदेश के फतेहपुर में पड़ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से अगले 2-3 दिनों तक कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, इससे रात के तापमान में लगभग 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी संभव है। दिन का तापमान सामान्य के करीब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 18 से 20 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, इसका हल्का प्रभाव राजस्थान के उत्तरी-पश्चिमी जिलों पर पड़ेगा, जिससे बादल बढ़ सकते हैं।
25 दिसंबर तक हल्की सर्दी का अनुमान
मौसम विभाग की माने तो 17 दिसंबर तक राज्य में मौसम साफ और तापमान सामान्य रहेगा। 18 से 20 दिसंबर के बीच सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ बीकानेर संभाग में बादल और हल्की बारिश का कारण बन सकता है। 21 से 25 दिसंबर तक राज्य में मौसम पुनः साफ रहने का पूर्वानुमान है, जबकि उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
pc- patrika news






