Weather Update: राजस्थान के 28 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, जोधुपर और माउंटआबू में सड़के बनी नदिया
- byShiv
- 25 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून इस समय पूरी ताकत के साथ सक्रिय हैं, जोधुपर और माउंटआबू में तेज बारिश के बाद सड़के दरिया बन गई। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जालोर के लिए ऑरेंज अलर्ट और प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की माने तो
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले दो से तीन दिन उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम के बदलने से प्रदेश में लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है। साथ ही उमस से भी लोगों को छुटकारा मिला है।
राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट
पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में भी भारी बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
pc- navjivanindia.com






