West Bengal: टीमएसी के 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने,सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, युसूफ पठान के अलावा ये भी हैं....
- byShiv
- 11 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की हार क्या हुई उनके तो मानो दिन ही लद गए। हालात यह हैं की ममता बनर्जी के पास विधायक तो दूर अब सांसद भी साथ नहीं दे रहे है। अब जो बड़ी खबर हैं वो यह हैं की ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से बागी हुए 19 सांसदों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। बागी सांसदों की इस सूची में काकोली घोष (बारासात), जगदीश चंद्र बसूनिया (कूच बिहार) और खलीलुर रहमान (जांगीपुर) शामिल हैं।
ये नाम भी हैं शामिल
इसके साथ ही, टीएमसी के बागी कैंप में बहरामपुर के सांसद युसूफ पठान, अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद), पार्थ भौमिक (बैरकपुर), बापी हलदर (माथुरापुर), सयानी घोष (कोलकाता साउथ), मिताली बेग (आरामबाग), दीपक अधिकारी (घाटल), कालिपदा सोरेन (झाड़ग्राम), जून मालिया (मेदिनीपुर), अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा), डॉ. शर्मिला सरकार (बर्धमान ईस्ट), शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल), आसित कुमार मल (बोलपुर), शताब्दी रॉय (बीरभूम) और रचना बनर्गी (हुगली) शामिल हैं.
टीएमसी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इधर, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने मंगलवार को पार्टी के बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बागी नेताओं पर राजनीतिक नैतिकता की कमी, भाजपा से संबंध रखने और संकट के समय पार्टी कार्यकर्ताओं को छोड़ने का आरोप लगाया। कल्याण बनर्जी ने सवाल उठाया कि यदि बागी सांसदों के पास उतना समर्थन है, जितना वे दावा कर रहे हैं, तो वे औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल क्यों नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें स्वीकार नहीं करेगी, यह बयान उस समय आया जब काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले बागी गुट ने दावा किया था कि वे लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर एनडीए को समर्थन देने की घोषणा करेंगे।
pc- ndtv






