Women's Asia Cup 2026: आज आमने सामने होगी भारत और पाकिस्तान की टीम, जाने कब शुरू होगा मैच और कहा देख सकते हैं...
- byShiv
- 05 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने जा रही हैं। जी हां दोनों टीमें महिला एशिया कप 2026 में आमने सामने होगी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ लीग चरण खत्म करने पर होंगी।
एशिया कप 2026 की शुरुआत दुबई में हुई थी, टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी की नजरें टी20 खिताब पर हैं। टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा और ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल मिलाकर कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2026 का यह आखिरी लीग मुकाबला शनिवार (5 सितंबर 2026) को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोटर्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
pc- indiatv.in






