Women's ODI World Cup 2025: भारतीय टीम बनी विश्व चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका को हरा वर्ल्ड कप किया अपने नाम

इंटरनेट डेस्क। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हरा महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया है। शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा  के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेल गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त दी।

इस मैच में भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में  दक्षिण अफ्रीकी टीम केवल 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। स्मृति ने 58 गेंद में 45 रन का योगदान दिया। वहीं शैफाली ने 78 गेंद में 87 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। जेमिमा 37 गेंद में 24 रन ही बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद में 20 रन और ऋचा घोष 34 रन बनाने में सफल रही। दीप्ति शर्मा ने 58 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से आयबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 98 गेंदों में 11 चौके और एक सिक्स की मदद से 101 रन बनाए। उनकी ये पारी भी दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला सकी।

pc-espncricinfo.com