Women's T20 World Cup 2026: 12 जून से होगा वर्ल्ड कप का आगाज, जाने भारत और पाकिस्तान में कब होगी टक्कर
- byShiv
- 25 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में होने जा रहा है। बताया जा रहा हैं कि 12 जून से वर्ल्ड कप का आगाज होगा। टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
कुल 12 टीमें टी20 वर्ल्ड कप में इस बार भाग लेंगी। 6-6 टीमों के 2 ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड हैं। वहीं ग्रुप बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। बता दें कि यह भारत का टूर्नामेंट में पहला मैच भी होगा। इसके बाद 17 जून को भारत की भिड़ंत नीदरलैंड से हेडिंग्ले में होगी। 21 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ओल्ड ट्रेफर्ड में मुकाबला होगा। 25 जून को भारत और बांग्लादेश ओल्ड ट्रेफर्ड में आमने-सामने होंगे। भारत अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
pc- jansatta






