Year Ender 2024: साल 2024 के ऐसे राजनीतिक घटनाक्रम जो सबसे ज्यादा रहे चर्चाओं में, जानते हैं उनके बारे में

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 समाप्त होने को हैं और नया साल का आगमन होगा। ऐसे में आप भी नए साल के स्वागत के लिए तैयारी कर रहे होंगे। लेकिन आज हम बात करेंगे की साल 2024 में ऐसे कौन से राजनीतिक घटनाक्रम हुए हैैं जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है,तो आए जानते है उनके बारे में। 

महाराष्ट्र के चुनाव
महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा के चुनाव हुए। लोकसभा चुनाव में जहां महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को निराशा हाथ लगी तो वहीं विधानसभा चुनाव में इसी महाराष्ट्र की जनता ने दिल खोलकर महायुति गठबंधन को अपना समर्थन दिया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल कर राज्य में अपनी सरकार बनाई है। हालांकि यहां पर मुख्यमंत्री बदल गया है।

हेमंत सोरेन को जेल
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए साल 2024 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। साल 2024 उनके लिए एक करारा झटका लेकर आया। उन्हें जनवरी में ही कथित घोटाले के केस में जेल में डाल दिया गया। इसके बाद चंपई सोरेन को झारखंड का सीएम बना दिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिली और उन्होंने दोबारा झारखंड के सीएम का पद संभाला।

pc- Mint