Year Ender 2024: ये घटनाएं दुनियाभर में रखी जाएगी याद, साल 2025 में भी जारी रह सकती हैं ये घटनाएं
- byShiv
- 25 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 समाप्त होने की कगार पर हैं और नया साल शुरू होने जा रहा हैं। आप भी नए साल के स्वागत की तैयारी में होंगे। ऐसे में आज हम इस साल की उन घटनाओं के बारे में जानेंगे जिन्हें दुनिया लंबे समय तक याद रखेगी। इस लिहाज से साल 2024 काफी अहम रहा तो जानते हैं इनके बारे में।
इजरायल-गजा संघर्ष
बता दें कि इजरायल गाजा संघर्ष हो डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय हो चुका हैं। यह युद्ध रूकेगा या नहीं किसी को पता नहीं, लेकिन 2024 में इस युद्ध से कम से कम 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस युद्ध से गाजा से लाखों लोगों की आबादी विस्थापित हुई है।इजरायली हमले में गाजा पट्टी अब खंडहर में बदल चुकी है।
रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। ऐसे में अगर अगले कुछ दिनों में यह युद्ध न रुका तो अगले साल 24 फरवरी को यह युद्ध अपने तीसरे साल में प्रवेश कर जाएगा। इस युद्ध में हजारों मौते हो चुकी है। वैसे यह दोनों यु़द्ध आने वाले सालों में ही नहीं आगे के वर्षों तक याद रखा जाएगा।
pc- jagran