Year Ender 2024: इन पांच बल्लेबाजों ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में इस स्थान पर हैं जायसवाल

खेल डेस्क। साल 2024 की आज विदाई हो जाएगी। कल से नया साल शुरू हो जाएगा। साल 2024 समाप्त होने से पहले आज हम आपको इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

दुनिया के इन पांच बल्लेबाजों की लिस्ट में एक भारतीय क्रिकेटर भी शामिल है। लिस्ट में पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं, जिन्होंने इस साल 17 मैचों की 31 पारियों में 1556 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल सबसे ज्यादा छह शतक लगाए हैं। 

लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का है, जिन्होंने इस साल 15 मैचों की 29 पारियों में 1478 रन बनाए हैं। जायसवाल ने इस साल तीन शतक लगाए हैं। 

इंग्लैंड के बेन डकेट ने 17 मैचों की 32 पारियों में 1149 रन बनाए हैं। वहीं इसी टीम के हैरी बु्रक ने 12 मैचों की 20 पारियों में 1100 रन बनाए हैं। श्रीलंका के पीएचकेडी मेंडिस ने इस साल 9 मैचों की 16 पारियों में 1049 रन बनाए हैं।

PC: espncricinfo