Year Ender 2025: साल 2025 में राजनीति के क्षेत्र में हुई बड़ी उठापटक, दिल्ली चुनावों लेकर उपराष्ट्रपति के इस्तीफे तक मची रही...
- byShiv
- 10 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल 2025 खत्म होने वाला है और नया साल हमारे जीवन में आने वाला है। वैसे जाता हुआ साल कई लोगों के लिए उतार चढ़ाव लेकर आया था। इसके साथ ही इसा भारत की राजनीति में कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिले हैं सियासी तौर पर इस साल कई ऐसी घटनाएं घटीं, जिन्होंने लोगों के जीवन को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया। तो जानते हैं उनके बारे में।
दिल्ली विधानसभा चुनाव
भाजपा ने 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल और आपको झटका देते हुए दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही यह राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में बड़ा परिवर्तन था।
उपराष्ट्रपति चुनाव
21 जुलाई 2025 की देर शाम अचानक से देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र सौंपा। 22 जुलाई को राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। धनखड़ का कार्यकाल मूल रूप से 10 अगस्त 2027 तक था, लेकिन वे कार्यकाल के बीच में इस्तीफा देने वाले पहले उपराष्ट्रपति बने।
pc- indianewsnetwork.com






