Year Ender 2025: साल 2025 में आयोजित हुआ महाकुंभ इन बाबाओं से रहा चर्चाओं में
- byShiv
- 15 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल 2025 समाप्त होने की और हैं और नया वर्ष आने वाला है। इस साल देश में ऐसे कई बड़े इवेंट हुए जो इतिहास बन गए। इनमें से ही एक रहा इस वर्ष आयोजित हुआ कुंभ मेला। हम आपको इसी साल महाकुंभ के ऐसे बाबाओं के बारे में बताएंगे जो चर्चा में आए।
आईआईटी वाले बाबा
महाकुंभ में पहला नाम अगर किसी का आता है तो वो है आईआईटी वाले बाबा उर्फ अभय सिंह, महाकुंभ से वायरल हुए अभय सिंह अपने डांस और बेतुके बयानों को लेकर खासे चर्चा में रहे।
कोड़े वाले बाबा
दूसरा नाम कोड़े वाले बाबा का रहा। राह चलते लोगों को अपने कोड़े से मारने वाले इस बाबा का नाम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।
साध्वी हर्षा
साध्वी हर्षा उर्फ हर्षा रिछारिया, हर्षा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रही हैं और महाकुंभ से चर्चा में आई थीं, वो कुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वियों में से एक मानी जाती हैं।
pc- oneindia.com






