Health: अपनी सेक्स लाइफ से सेटिस्फाई नहीं है 55% भारतीय, चाहते हैं थोड़ा और... सर्वे में हो गया ये खुलासा

PC: Navbharat Times - Indiatimes

एक सर्व में ये खुलासा हुआ है कि 55% भारतीय अपनी सेक्स लाइफ को लेकर संतुष्ट नहीं है। सर्वे टीम भारतीयों के बेडरूम के बंद दरवाजों के पीछे जो रहा है उस बारे में जानने के लिए उत्सुक थी? हाल ही में MyMuse (Personal Wellness Brand) द्वारा किए गए सर्वे 'Laid in India 2025' ने देश भर में इंटीमेसी की बदलती स्थिति पर चर्चाओं को जन्म दिया है।

इस सर्वे में 10,000 से ज्यादा लोगों की राय ली गई। इसमें ये खुलासा हुआ है कि भारतीय प्यार, इच्छाओं और आपसी जुड़ाव को किस तरह से देखते हैं और इसमें कई चौंकाने वाले राज सामने आए। सर्वे के मुताबिक 87% भारतीय इंटीमेसी को शादी तक टालने के पक्ष में नहीं हैं, वहीं करीब 62% लोगों की ये इच्छा थी कि रूटीन से बाहर निकलकर बेडरूम में कुछ नया आजमाएं। रिपोर्ट के अनुसार अब यौन स्वास्थ्य उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। सर्वे में शामिल करीब आधे लोग या तो इनका उपयोग करने की इच्छा रखते  हैं।

सेक्स लाइफ से 55% असंतुष्‍ट
सर्वे में शामिल 87% लोगों के अनुसार भावनात्मक जुड़ाव एक महत्वपूर्ण पहलू है। जिससे यह क्लियर हो जाता है कि ये शारीरिक संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि गहरे रिश्तों पर भी निर्भर करता है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 55% भारतीय ज्यादा सेक्स की इच्छा रखते हैं। इन 55% भारतीयों में सिंगल्स, कपल्स और शादीशुदा लोग भी शामिल हैं।

पुरुष और महिलाओं में से कौन ज्यादा असंतुष्‍ट?

सर्वे में शामिल 59% शादीशुदा लोगों ने माना कि उनकी सेक्स लाइफ संतोषजनक नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में थोड़ा अधिक असंतोष व्यक्त किया। इसमें 60% महिलाएं और 53% पुरुष अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्‍ट नही हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from republicbharat.