8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर सामने आया ये नया अपडेट, कर्मचारियों को मिलेगा इसका बड़ा फायदा
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। 8वें पे कमीशन ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही एक जरूरी डेडलाइन को भी आगे बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो 8वें वित्त आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने के लिए डेडलाइन को 30 अप्रैल 2026 से आगे बढ़ाते हुए 31 मई 2026 कर दिया है। बता दें, पिछले दिनों वित्त आयोग की बैठक में जेएमसी की तरफ से कई बड़ी डिमांड को सामने रखा गया था।
नई डेडलाइन आई सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 8वें पे कमीशन ने अपने पोर्टल पर जारी किए नोटिस में कहा है कि अथरॉइज्ड/नोमिनेटेड नोडल/सब नोडल ऑफिर्स और ऑफिस 8वें वित्त आयोग को व्यवस्थित तरीके से मिनिस्ट्री, डिपार्टमेंट या फिर केंद्र शासित प्रदेश कैटगरी में अपना सुझाव दे सकते हैं। नोटिस में कहा गया है कि सभी तरह से रिस्पॉन्स को 31 मई 2026 तक जमा करवाया जा सकता है।
28 अप्रैल को हुई थी मीटिंग
28 अप्रैल को हुई मीटिंग में एनसी-जेसीएम की तरफ से कई बड़े मुद्दे उठाए गए थे। कर्मचारी संगठनों की तरफ से सबसे बड़ी डिमांड फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। कर्मचारियों की तरफ से 8वें वित्त आयोग से 3.83 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की गई है। इससे पहले 7वें वित्त आयोग के दौरान 2.57 फिटमेंट फैक्टर था। जिसकी वजह से मिनिमम बेसिक पे 18000 रुपये हो गया था।अगर 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखा जाता है तब की स्थिति में मिनिमम बेसिक सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर 69000 रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगी।
pc- businesstoday.in






