Bank Holiday: आज से 3 दिनों के लिए बैंक रहेंगे बंद, अगर हैं कोई काम तो 27 अक्टूबर को होगा काम

इंटरनेट डेस्क। आपको भी बैंक में कोई काम हैं और आज बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आपका काम नहीं होगा। जी हां आज चैथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद है। वैसे आज से कई जगहों पर 3 दिन के लिए बैंक बंद रहने वाले है। 24 अक्टूबर यानी आज से लेकर 26 अक्टूबर यानी सोमवार तक अवकाश रहने वाला है। 

27 अक्टूबर से होंगे काम
ऐसे में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आपको मंगलवार यानी 27 अक्टूबर तक जाना होगा। इससे पहले आपका ब्रांच संबंधी काम नहीं होगा, यह अवकाश आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार दी गई है। 

कहां पर लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक 
बैंकों की छुट्टी अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लगातार तीन दिन तक रहने वाली हैं। इन जगहों पर 24 से लेकर 26 अक्टूबर तक बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। यह नियम सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक समेत सभी बैंकों पर लागू होगा। 

किस वजह से बंद रहेंगे बैंक 
24 अक्टूबर को महीने का चैथा शनिवार है, जिस कारण बैंकों का अवकाश रहने वाला है, हर महीने के दूसरे और चैथे शनिवार को बैंक पूरे देशभर में बंद रहते हैं। 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।  26 अक्टूबर यानी सोमवार को कुछ राज्यों में बैंक लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस या महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी रहने वाली है।

pc- upstox.com