Aadhaar Card: क्या आधार कार्ड में अब होगी केवल फोटो और क्यूआर? आ गई हैं पूरी जानकारी सामने

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आज कल एक नई चर्चा हैं और वो ये की आधार कार्ड में बहुत कुछ बदलने जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार आधार कार्ड से नाम, पता और आधार नंबर हटाकर इसे सिर्फ फोटो और क्यूआर कोड तक सीमित करने की योजना बना रही है। अब इस खबर पर सरकार की तरफ से बयान सामने आया है।

क्या बयान आया हैं
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड आईटी मंत्रालय ने बताया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चल रहा ये दावा पूरी तरह गलत और फर्जी है। मंत्रालय ने रविवार को जारी प्रेस रिलीज में साफ कहा है कि आधार कार्ड के डिजाइन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

दावा पूरी तरह गलत और बेबुनियाद- सरकार
मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि हाल में सोशल मीडिया पर जो खबरें फैल रही हैं कि इस साल के अंत तक आधार कार्ड का डिजाइन बदलकर सिर्फ फोटो और क्यूआर कोड तक सीमित कर दिया जाएगा। यह दावा पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है।

pc- thecsrjournal.in