Amit Shah: गृहमंत्री शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू हो जाएगा यूसीसी बिल
- byShiv
- 14 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जिन 21 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग की सरकार है, वहां 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तत्काल तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है, जिससे मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिला है। हमने कई राज्यों में यूसीसी लागू किया है। मुझे भरोसा है कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले 21 राज्यों में हम इसे लागू कर देंगे।
पीएम मोदी के लिए कही ये बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को लंबे समय तक चली पालिसी पैरालिसिस से बाहर निकालकर विकास और जनभागीदारी की राजनीति को आगे बढ़ाया है। इस दौरान भारत भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवादी राजनीति के दुष्प्रभावों से मुक्त हुआ है।
मणिपुर के लिए क्या कहा
शाह से पूछा गया कि क्या मणिपुर में एनआरसी लागू करने के लिए वर्ष 1951 को आधार माना जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि हम मणिपुर में बातचीत कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी सहयोगी दलों से बात कर रहे हैं। जो भी फैसला होगा, हम समय आने पर आपको बता देंगे।
pc- dd india




