Anushka Sharma: लंदन से अकेले लौटी अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर उतरते ही होने लगी ट्रोल
- byShiv
- 04 Sep, 2024
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भारत लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। खबरें आई थीं कि वह लंदन शिफ्ट हो गई हैं। पति विराट कोहली और बच्चों के साथ उन्होंने वहां अपनी दुनिया बसा ली है। लेकिन एक्ट्रेस आखिरकार लंदन से लौट आई हैं। हालांकि इस दौरान वह अकेले दिखीं। बच्चे और पति नजर नहीं आए।
जानकारी के अनुसार जब अनुष्का शर्मा जब एयरपोर्ट से बाहर आई तो काले चश्मे और काले रंग के आउटफिट में नजर आई। जहां पैप्स को उन्होंने मुस्कुराकर हाय-हेलो किया। फिर कार में बैठकर वह रवाना हो गईं। एक्ट्रेस का वीडियो देख अब लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अनुष्का शर्मा को देख जहां फैंस ने दिल लुटाया। वहीं एक यूजर ने लिखा, तीसरे बच्चे की तैयारी कर दी, इसीलिए भाभी मोटी लग रही हैं। एक ने लिखा, यह यहां स्लरफर्म इवेंट के लिए हैं। एक ने लिखा, इनसे कहो कि ये लंदन वापस जाएं।
pc- one india hindi






