Asha Bhosle passed away: आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, गाए थे 12 हजार से भी ज्यादा गाने

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो कुछ समय से बीमार बताई जा रही थी। वहीं आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। आशा को कई मेडिकल समस्याएं होने के चलते शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 

मिले हैं कई अवार्ड
जानकारी के अनुसार आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते हैं, उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

10 साल की उम्र में गाया पहला गाना
आशा भोसले क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। इस कारण लता की तरह आशा को भी कम उम्र में ही सिंगिंग की शुरुआत करनी पड़ी। आशा ने पहला गाना 10 साल की उम्र में गाया था। आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। आशा भोसले के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, हेमा मालिनी समेत कई लोगों ने दुख जताया हैं। मोदी ने लिखा भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं बेहद दुखी हूं। उनका असाधारण संगीत सफर, जो दशकों तक चला, हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता रहा और दुनियाभर के अनगिनत दिलों को छू गया। चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, उनकी आवाज में एक कालातीत चमक थी। मैं उनके साथ हुई मुलाकातों को हमेशा संजोकर रखूंगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के साथ हैं।

pc- thecsrjournal.in, punekarnews.in, financialexpress.com