Assam Elections 2026: कांग्रेस ने असम चुनावों के लिए किया अपना विस्तृत घोषणापत्र जारी, किए लोगों के साथ में ये वादे
- byShiv
- 03 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना विस्तृत घोषणापत्र ‘राइजोर इस्तहार’ जारी कर दिया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ इसे लॉन्च किया, जिसमें राज्य के सामाजिक संतुलन, विकास और पारदर्शी शासन पर जोर दिया गया है। घोषणापत्र में 11 अहम क्षेत्रों को केंद्र में रखकर कई बड़े वादे किए गए हैं।
क्या वादे किए हैं
खबरों की माने तो कांग्रेस ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर छह मूल निवासी समुदायों, जिनमें चाय बागान से जुड़े जनजाति समुदाय भी शामिल हैं, को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ ही चाय उद्योग को पुनर्जीवित करने, श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी और बुनियादी सुविधाएं जैसे पानी, सड़क, बिजली और स्कूल बस उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
कांग्रेस के घोषणापत्र की प्रमुख बाते
छह मूल निवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का वादा
भ्रष्टाचार-रोधी आयोग के गठन की घोषणा
बड़े कॉरपोरेट्स को दी गई जमीन की जांच के लिए एसआईटी बनाने का प्रस्ताव
सभी पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का वादा
चाय बागान श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी, बेहतर सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर
चाय उद्योग को प्रमुख उद्योग के रूप में पुनर्जीवित करने की योजना
विस्थापित आदिवासी समुदायों के पुनर्वास का वादा
भूमि, राजस्व और कर प्रणाली में पारदर्शिता लाने का आश्वासन
pc- news18






