Assam Elections 2026: सीएम हिमंता की पत्नी पर आरोप लगाने वाले पवन खेड़ा अब क्या कह दिया ऐसा की फिर से...
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया सरमा को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जो आरोप लगाए थे, उसे लेकर बवाल थम नहीं रहा है। असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार करने भी पहुंची थी लेकिन वह मिले नहीं। अब पवन खेड़ा का नया वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जनता देख रही है कि पिछले दो दिन से असम के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री क्या-क्या हथकंडे अपना रहे है।
क्या बोले खेड़ा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पवन खेड़ा ने वीडियो में कहा, दिल्ली में 100 पुलिस वाले मेरे फ्लैट पर गए, मैं नहीं था मेरे परिवार का कोई नहीं था। लेकिन पुलिस वाले मेरी छोटी बहन जिसकी कोविड में मौत हो गई, उसका यादगार पुराना फोन उठाकर ले गए। मेरा लैपटॉप जिसका मैं इस्तेमाल नहीं करता, उसे ले गए। एक आईपैड जिसका इस्तेमाल मैंने अभी शुरू नहीं किया था, वह ले गए।
जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं या उनको लगता है कि मैं गया हुआ हूं, वहां ये पुलिस भेज रहे हैं, सवाल ही तो उठाए हैं कांग्रेस पार्टी ने। आप मुझे चुप क्यों करवाना चाहते हैं? सवाल पूछे हैं, जवाब दीजिए, हम कहते हैं ये कागज और जानकारी आई है, इसकी जांच कीजिए। आप जवाब देने की जगह गाली दे रहे हो, पुलिस छोड़ रहे हो। आप डराने की कोशिश कर रहे हैं।
pc- aaj tak






