Assam Elections 2026: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और सीएम सरमा पर किया कड़ा वार, लगाया दिया ये गंभीर....

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और इन राज्यों में असम भी शामिल है। चुनाव प्रचार ने यहा जोर पकड़ लिया हैं, लगातार नेताओं के दौरे हो रहे है। इस बीच प्रियंका गांधी असम की बागडोर संभाले हुए हैं तो केरल की राहुल गांधी के हाथ में है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को नजीरा में एक रैली के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने असम के लोगों से अपील की कि वे दोहरी गुलामी वाली सरकार को नकार दें और कांग्रेस के नेतृत्व वाली ऐसी सरकार के लिए वोट दें जो जन कल्याण पर केंद्रित हो।

भाजपा पर साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा वाले आपके लिए तभी काम करते हैं जब उन्हें इसमें अपना कोई फ़ायदा दिखता है। यह इस देश की परंपरा नहीं रही है। आज भी, हम असम में ऐसी सरकार चाहते हैं जो आपको डराए नहीं, आपको धमकाए नहीं, अपने स्वार्थी हितों की पूर्ति न करे, बल्कि आपकी सेवा करे, आपके लिए ईमानदारी से काम करे, और आपकी संस्कृति व सभ्यता को आगे बढ़ाए।

मोदी और सरमा को को घेरा
खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए भाजपा के डबल-इंजन सरकार के नारे की आलोचना की और इसे एक विफलता बताया। उन्होंने भाजपा पर असम के लोगों को दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया, और मतदाताओं से अपील की कि वे जिसे उन्होंने डर की राजनीति बताया, उसे नकार दें।

pc- aaj tak