Assam Elections: खरगे को अपशब्द कहने पर भड़की कांग्रेस, कहा-सीएम बिस्वा मांगे माफी, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से....
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे बिना शर्त माफी की मांग की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेताओं ने इसे दलित विरोधी मानसिकता करार दिया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि सरमा द्वारा खड़गे के लिए पागल जैसे शब्दों का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाषा उनके घबराहट और हताशा को दर्शाती है।

राहुल गांधी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है, खड़गे देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित और जननेता हैं, उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है। उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इस देश के एससी-एसटी समाज के करोड़ों लोगों का भी अपमान है।

पीएम से पूछा सवाल
राहुल गांधी ने कहा जब-जब कोई दलित नेता सच बोलता है, तब-तब ये उसे अपमानित करने पर उतर आते हैं। यही इनकी विचारधारा है, यही इनका असली चरित्र और चेहरा है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधा सवाल है, क्या आप हिमंता सरमा की इस भाषा का समर्थन करते हैं? आपकी चुप्पी मजबूरी नहीं, सहमति है। प्रधानमंत्री अगर देश के करोड़ों दलितों के सम्मान पर हमला होते देख मुंह न खोलें, वो न सिर्फ अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं, बल्कि उस अपमान के हिस्सेदार भी हैं।
pc- ndtv, mathrubhumi.com, thehindu.com






