Atal Pension Yojana: आपको भी करना हैं अगर अटल पेंशन योजना में आवेदन तो यह रहा आसान तरीका

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन करती है जिनमें सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक मदद भेजी जाती है। आप भी इन योजनाओं का लाभ ले सकते है। जैसे, अटल पेंशन योजना को देख लीजिए। इस योजना को साल 2015 केंद्र सरकार द्वारा शुरु किया गया। ये एक निवेश योजना है जिसमें आपको पहले इस योजना में अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से एक छोटा सा प्रीमियम कम से कम 20 साल तक देना होता है। फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन देने का प्रावधान है। ऐसे में आज जानेंगे की कैसे आवेदन कर सकते है। 

अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है?
अगर आप भारत के नागरिक हैं
आपकी उम्र अगर 18 से 40 साल के बीच है
आप अगर टैक्स भरने वाली श्रेणी में नहीं आते हैं
आपके पास अगर बैंक खाता है

अटल पेंशन योजना में कैसे अप्लाई करें? 
आपको अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो पहले अपने बैंक जाएं
यहां पर जाकर आपको संबंधित बैंक अधिकारी से मिलना है
उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करवाना है
फिर बैंक अधिकारी पहले आपकी केवाईसी करवाते हैं
इसके बाद आपको पेंशन प्लान और उसके प्रीमिमय जैसी बाकी जानकारी दी जाती है
फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है और आपको स्लिप दी जाती है

pc- uxdt.nic.in