Bank Complaint Portal: बैंक कप्लैंड पोर्टलः बैंक में नहीं हो रही हैं आपकी सुनवाई तो फिर यहां करें शिकायत

इंटरनेट डेस्क। भारत में बैंकिंग सेवाएं हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। हमे कुछ ना कुछ काम बैंक से पड़ता ही रहता है। ऐसे में आपको बैंक से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अकाउंट से पैसे कट जाना, गलत चार्ज लगना, लोन या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी दिक्कतें आती ही रहती है। ऐसी कई शिकायतें होती हैं, जिन पर बैंक समय पर ध्यान नहीं देता। 

नहीं हो रही बैंक में सुनवाई
सबसे अजीब बात ये होती है कि अपनी दिक्कतों की सुनवाई के लिए लोगों को बार-बार बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोगों की ये शिकायत भी होती है कि कईयों बार बैंक के चक्कर काटने के बावजूद उनकी बातों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत सामने आ रही है तो परेशान न हों।

कहा करें शिकायत
दरअसल, भारतीय कानून और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए शिकायत दर्ज कराने की एक स्पष्ट व्यवस्था बनाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल को कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम कहा जाता है। इसकी वेबसाइट का नाम https://cms.rbi.org.in/ है। इस पोर्टल पर आप बैंकिग से लेकर डिजिटल पेमेंट तक की शिकायत कर सकते हैं।

pc- economictimes.indiatimes.com