BATWARA 1947: सन्नी देओेल की फिल्म बंटवारा 1947 का दूसरा टीजर होने जा रहा इस दिन रिलीज
- byShiv
- 13 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनी देओल अभी अपनी नई फिल्म इक्का की प्रमोशन में बीजी है। इस बीच एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है। इंडिया टुडे की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐतिहासिक बैकग्राउंड वाली ड्रामा फिल्म का दूसरा टीजर आगामी 15 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी और मचअवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
फिल्म में सनी देओल के साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिसके चलते दर्शकों में इसे लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। फिल्म के पहले टीजर में दर्शकों को इसके किरदारों और कहानी की एक इमोशनल झलक देखने को मिली थी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाला दूसरा टीजर पूरी तरह से सनी देओल के एक्शन पैक्ड अंदाज पर केंद्रित होने वाला है।
PC- youtube






