Bihar: महिला अपने प्राइवेट पार्ट का इस काम में कर रही थी इस्तेमाल, जब लगा पता तो लोगों के उड़ गए होश
- byShiv
- 29 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद जिसने भी सुना वो सुनकर दंग रह गया। जी हां यहां एक महिला के प्राइवेट पार्ट से 20 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके साथी को भी हिरासत में ले लिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जैसे ही लोगों को पता लगा तो सब हैरान रह गए।
कैसे हुआ खुलासा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस घटना का खुलासा तब हुआ जब अनिता देवी नाम की महिला, जो कि नरकटियागंज की रहने वाली है, अस्पताल में भर्ती हुई। पुलिस को उस पर चरस छिपाकर लाने का शक था। जब तलाशी ली गई, तो पता चला कि उसने चरस को अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था। महिला ने अस्पताल में हंगामा मचाया, और पुलिस को उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
किया गया गिरफ्तार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अनिता देवी ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान, उसके प्राइवेट पार्ट से चरस की पुड़िया गिर गई। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके साथी रोशन को भी हिरासत में ले लिया, जिसने उसे चरस दी थी। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अनिता देवी अस्पताल में कूद-कूद कर हंगामा करती नजर आ रही है। पुलिस के मुताबिक, अनिता देवी पहले उतरवारी पोखर में कूद गई थी, और जब उसे वहां से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब यह खुलासा हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसे चरस शास्त्री नगर के रोशन ने दी थी।
pc- amazon.in