BJP: नरवणे की बुक को लेकर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी ने पार्लियामेंट की इज्जत गिराई

इंटरनेट डेस्क। संसद के बजट सत्र में राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज नरवणे की बुक को लेकर चौंकाने वाला दावा किया। इस दावे बाद अब तक संसद में हंगामा मचा हुआ हैं, अब पूर्व आर्मी चीफ नरवणे के जवाब और किताब के पब्लिशर की ओर से जो कुछ कहा गया उसके बाद बीजेपी कांग्रेस नेता पर हमलावर है। बीजेपी ने एक्स पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि राहुल गांधी ने न सिर्फ पार्लियामेंट की इज्जत गिराई, बल्कि एक जाने-माने आर्मी ऑफिसर को भी अपनी सस्ती पॉलिटिक्स में घसीटा।

बीजेपी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी ने कहा कि किताब पब्लिश न होने के बावजूद, राहुल गांधी ने पार्लियामेंट के अंदर एक सेंसिटिव नेशनल सिक्योरिटी का मुद्दा उठाने का फैसला किया। जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने झूठा दावा किया कि किताब पहले ही पब्लिश हो चुकी है और फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश किया। अब, पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और पेंगुइन पब्लिशर्स ने साफ किया है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है।

बीजेपी बोली- ये कोई अकेली घटना नहीं
बीजेपी ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। बार-बार, उन्होंने गलत फैक्ट्स पेश करके देश को गुमराह किया है। ऐसे बर्ताव से, देश सोच में पड़ गया है कि क्या वह सच में लीडर ऑफ अपोज़िशन का पद पाने के लायक हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के कथित प्रसार की जांच में आपराधिक साजिश के आरोप जोड़े हैं। इसके प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

pc-deccanherald.com, deccanherald.com,