Border 2: बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का दमदार पोस्टर आया सामने, जाने किस दिन रिलीज हो रही फिल्म
- byShiv
- 10 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। अगर आपने फिल्म बॉर्डर देखी हैं तो आपको सुनील शेट्टी का किरदार तो याद होगा ही। अब बॉर्डर 2 में उनकी जगह ऐसे ही दमदार रोल में उनके बेटे अहान शेट्टी आपको नजर आने वाले है। जी हां देशभक्ति पर आधारित बॉर्डर 2 का पिछले काफी समय से फैंस को इंतजार है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन स्टारर इस फिल्म से अब अभिनेता अहान शेट्टी का पोस्टर सामने आ गया है।
अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। अहान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है धरती हो या समंदर। धरती मां का हर बेटा ही कसम निभाता है। बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को आ रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जा रहा है।
पोस्टर में अहान शेट्टी का दमदार लुक नजर आ रहा है। चेहरे पर उभरे चोट के निशान, गाल पर खून की धार और आंखों में झलकती दृढ़ता उनकी भूमिका को बेहद प्रभावशाली बना रही है। हाथों में हथियार थामे अहान एक दमदार सैन्य किरदार का हिंट दे रहे हैं।
pc- amar ujala






