Job and Education
CBSE Board: 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार होने वाला हैं समाप्त, जाने किस तारीख तक हो सकता हैं...
- byShiv
- 18 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपका बच्चे ने भी सीबीएसई बोर्ड से 12वीं परीक्षा दी हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। जी हां 12वीं के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा अप्रैल के चौथे सप्ताह या फिर मई के पहले हफ्ते में कर सकता है।
हालांकि अभी बोर्ड की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते है।
इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई थीं। इन परीक्षाओं में करीब 18 लाख बच्चे उपस्थित हुए हैं। इनमें करीब 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां शामिल हैं। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी हुआ था।
pc- livemint.com






