CIBIL Score: होम लोन चाहिए तो आपका सिबिल स्कोर हैं सबसे महत्वपूर्ण, जाने स्कोर सुधारने का तरीका भी
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज के दौर में हर किसी को लोन की जरूरत होती हैं चाहे घर खरीदना हो कार हो या कुछ भी। लेकिन लोन देने से पहले बैंक आपकी सिबिल स्कोर चेक करता है। अगर आपका सिबिल स्कोर सही नहीं हैं तो आपको लोन नहीं मिलता है। तो आइये इसके बारे में विस्तार से समझते हैं और जानते हैं कि सिबिल स्कोर अगर सही न हो और होम लोन रिजेक्ट हो जाए तो इसे जल्द से जल्द कैसे सुधारा जा सकता है।
सिबिल स्कोर क्या है?
सिबिल स्कोर आपके लोन चुकाने के इतिहास का एक 3 अंक का नंबर होता है। ये नंबर बताता है कि आप पैसे उधार लेने और चुकाने में कितने भरोसेमंद हैं और बैंक, संस्थाएं लोन या क्रेडिट कार्ड देने से पहले इसी स्कोर को चेक करती हैं। सिबिल स्कोर हमेशा 300 से 900 के बीच ही होता है। बता दें कि 750 या उससे अधिर स्कोर को बेस्ट माना जाता है और इससे लोन या क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाता है।
सिबिल स्कोर सुधारने के तरीके
1. अगर आपने पहले से कोई भी लोन लिया हुआ है तो अपना ईएमआई समय पर चुकाएं। ईएमआई भुगतान में किसी भी तरह की देरी से सिबिल स्कोर खराब हो जाता है।
2. कई लोग थोड़े थोड़े समय में बार बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर देते हैं। ऐसे में बैंक को लगता है कि व्यक्ति को पैसों की बहुत जरूरत है और वो सिर्फ कर्ज पर ही डिपेंडेंट है। ऐसी आदत आपके सिबिल स्कोर को खराब करती है।
3. क्रेडिट कार्ड का बिल भी हमेशा समय पर चुकाएं, अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका सिबिल स्कोर पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए ये ध्यान रखें कि आप क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर चुकाएं।
PC- kalingatv.com




