Crime News: दक्षिण अफ्रीका से लौटे पिता ने बेटी के साथ किया कई बार रेप, खिलाता था गर्भनिरोधक गोलियां, पत्नी ने देखा तो....
- byShiv
- 06 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुजरात में नवसारी जिले के गणदेवी तालुका में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, इस घटना ने आस पास के इलाके को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा हैं की यहां घटना ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी का बार-बार बलात्कार किया। उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, पीड़िता की मां को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उसने गणदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। कुछ ही घंटों में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
कई दिनों तक करता रहा बेटी का रेप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपी पिता साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आया था। पीड़िता की मां सुबह काम पर जा रही होती थी, तभी पिता ने घर में अकेली रह गई 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। आरोप है कि पिता ने पिछले साल मई की 9, 10 और 11 तारीख को लगातार तीन दिनों तक अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया था। खबरों की माने तो आरोपी बलात्कार करने के बाद, कृत्य को छिपाने के लिए बेटी को गर्भनिरोधक गोलियां देता था। साथ ही उसने बेटी को यह धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसे मार डालेगा।
पुलिस ने पकड़ा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जब बेटी ने अपनी मां को इस भयावह घटना के बारे में बताया, तो पिता के कारनामे का पर्दाफाश हो गया। बेटी के साथ हुए अन्याय के बाद मां ने तुरंत पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पत्नी का कहना है कि मेरी पति को फांसी पर लटका दो, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला, गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
pc-taylorring.com






