Delhi Elections 2025: मतदान से पहले केजरीवाल ने चुनाव अयोग से कर दी ये चार मांग, जान ले आप भी उनके बारे में

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में विधानसभा चुनावों में दो दिन का समय बचा हैं, आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन हैं और इसके बाद पांच फरवरी को वोटिंग होने जा रही है। ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दल एक-दूसरे पर धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमलों का मुद्दा उठाया है। वोटिंग से पहले अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के सामने 4 मांगे रख दी है।

केजरीवाल ने चुनाव आयोग से चार प्रमुख मांगें रखी
नई विधानसभा में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों (इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर्स) की नियुक्ति की जाए
आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
ऐसी घटनाओं में लिप्त पुलिस अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए
भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जो हमले के लिए जिम्मेदार हैं

विधायक ने लगाया हमले का आरोप
इसके अलावा, रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक और प्रत्याशी महेंद्र गोयल ने आरोप लगाया है कि प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और मारपीट की। आप ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे चुनावी हिंसा और गुंडागर्दी करार दिया है। अरविंद केजरीवाल ने इस हमले को लेकर कहा कि भाजपा हार के डर से अब गुंडागर्दी पर उतर आई है और महेंद्र गोयल पर हमले के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे पार्टी के नेताओं के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया।

pc- Mint