Dhurandhar: फिल्म धुरंधर का भौकाल जारी, 33 दिनों में कमा डाले इतने अरब रुपए, गिनते गिनते मशीनों से निकलने लगा धुंआ

इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर गरदा उड़ा रही है। रिलीज के एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

धुरंधर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 33 दिन हो चुके हैं और 33 दिन में फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर ने अपने 33वें दिन मंगलवार को करीब 3.41 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।

इससे फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 780.73 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। फिल्म की कमाई अब धीमी जरूर हुई है, लेकिन एक महीने बाद भी यह स्थिर प्रदर्शन कर रही है। जियो स्टूडियोज के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,240 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। 

pc- gqindia.com