Entertainment
Entertainment: इस फिल्म ने कमाई के मामले में 808 करोड़ कमाने वाली 'छावा' को छोड़ा पीछे, तोड़ दिया इस साल का रिकॉर्ड
- byShiv
- 06 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। इस साल विक्की कौशल की फिल्म ’छावा’ रिलीज हुई थी और उसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा भी कमाया। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति सम्भाजी के जीवन पर आधारित है, जिनकी भुमिका विक्की कौशल ने निभाई है।
’छावा’ को बनाने में मेकर्स के 150 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 808.7 करोड़ की कमाई की है। यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में नंबर वन पर थी, लेकिन अब ’छावा’ का ये रिकॉर्ड टूट चुका है।
जी हां, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ’कांतारा 2’ कमाई के मामले में ’छावा’ से आगे निकल चुकी है, वर्ल्डवाइड 840.2 करोड़ की कमाई के साथ ’कांतारा 2’ अब 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
pc- khabargaon.com






