EPFO: ईपीएफओ शुरू करने जा रहा ऑटो-सेटलमेंट सुविधा! बिना क्लैम किए खातों में आएगा आपका...

इंटरनेट डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन निष्क्रिय खातों में पड़े लावारिस धन को ग्राहकों से निकलवाने के लिए बड़ी तैयारी कर रहा है। ईपीएफओ लंबे समय से निष्क्रिय खाताधारकों के पैसे बिना किसी कार्रवाई के उनके खाते में ट्रांसफर कर देगा। जानकारी के अनुसार ईपीएफओ ऑटो-सेटलमेंट सुविधा विकसित कर रहा है, जिसके जरिए डीएक्टिवेट अकाउंटों में सालों से पड़े लावारिस धन सीधे ग्राहकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

शुरू हो सकती हैं ऑटो-सेटलमेंट सुविधा
ऑटो-सेटलमेंट सुविधा विकसित होने से खाताधारकों को कोई कागजी क्लेम नहीं करना होगा, खाताधारक बिना दावा किए ही अपने बैंक खातों में लावारिस राशि प्राप्त कर सकेंगे।

ईपीएफओ के पास कितने रुपये?
ईपीएफओ द्वारा शुरू किए जा रहे ऑटो-सेटलमेंट सुविधा का मुख्य उद्देश्य आधार से सत्यापित लगभग 81 लाख डीएक्टिवेट अकाउंटों का निपटान करना है, जिनकी कुल राशि 5,200 करोड़ रुपये है। इनमें से लगभग 14,000 खातों में 5 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया है।

pc- businesstoday.in