Gold and Silver Prices: सोना-चांदी के भावों में गिरावट जारी, जाने आज क्या हैं दोनों धातुओं के दाम
- byShiv
- 21 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सोने चांदी के भाव लगातार उपर नीचे हो रहे है। ईरान युद्ध का असर भी साफ इन पर दिखाई दे रहा है। 21 मार्च 2026 की सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में नरमी देखी गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर करीब 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। दिल्ली में सराफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये या 0.42 की गिरावट है।
पिछले कुछ महीनों के हाई लेवल की तुलना में सोना अब काफी सस्ता हो चुका है। 29 जनवरी को जहां कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर थीं, वहीं अब तक सोना करीब 28,000 रुपये तक नीचे आ चुका है।
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव जारी है। 21 मार्च को चांदी की कीमत करीब 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के दाम में हलचल बनी हुई है।
pc- newsarenaindia.com






