Gold and Silver prices: सोने-चांदी के भावों में तेजी जारी, लगातार दाम हो रहे उपर नीचे, सोने में चमक जारी
- byShiv
- 26 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन नहीं हैं केवल शादी विवाह चल रहे है और इस समय महंगा होता सोना और चांदी लोगों को परेशान कर रहे है। सोने की कीमत में तेजी जारी है। 26 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 26 फरवरी की सुबह गिरावट है। भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमतः दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाताः वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,60,000 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची है, जबकि यहाँ 24 कैरेट सोना 1,58,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वैसे बता दें कि ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में भिन्नता हो सकती है। यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि ये महज अनुमान है, जो सही या गलत दोनों साबित हो सकते हैं। यह जानकारी 26 फरवरी 2026 को अपडेट की गई है।
PC- NDTV.IN





